अमेरिका में छाई धींगा गणगौर की धूम

0
260

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर / फिलाडेल्फिया, 10 अप्रैल।अमेरिका के फिलेडेल्फिया शहर में राजस्थानी प्रवासी नागरिकों की ओर से धींगा गणगौर उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। फिलेडेल्फिया में रह रहे राजस्थान मंडल की ओर से आयोजित इस भव्य समारोह में मंडल के सदस्यों और राजस्थानी प्रवासियों ने गणगौर,ईसर, भाइया की प्रतिमाओं का श्रृंगार कर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान राजस्थानी वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं ने गणगौर त्योहार से जुड़े हुए गीतों की प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान वहां रह रहे प्रवासी पुरूषों का जोश भी देखने को मिला सभी तिलक लगाकर और राजस्थानी पगड़ी पहन शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद एक कार्यक्रम के दौरान गायक कलाकारों ने गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। 2023 वर्ष को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मिलेट वर्ष के रूप में घोषणा करने और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को मिलेट कैपिटल बनाने की घोषणा के बाद कार्यक्रम के अंत में प्रवासी बन्धुओं ने भी मिलेट से बने जाएकेदार पकवानों का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here