कोटगेट और सांखला फाटक आरयूबी के संबंध में जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

0
238

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को वीसी के माध्यम से रेलवे, नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास बनने वाले रेलवे अंडरपास और कोटगेट रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज के संबंध में समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा एडवांस लेआउट सर्वे करवा लिया जाए, जिससे स्वीकृति के साथ ही कार्य प्रारंभ किया जा सके।


जिला कलेक्टर ने कहा कि कोठारी अस्पताल से एमएस कॉलेज के बीच रेलवे लाइन के नीचे से नाला निकालने के लिए रेलवे द्वारा एस्टीमेट शीघ्र ही यूआईटी को उपलब्ध करवा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम और आरयूआईडीपी द्वारा सर्वे करते हुए यह प्रमाण पत्र दिया जाए कि ड्राइंग के अलावा कोई नाला, सीवर लाइन अथवा पाइपलाइन आदि रेलवे लाइन के नीचे नहीं गुजर रहा है। जिससे रानी बाजार अंडर ब्रिज निर्माण में आ रही परेशानी की तरह इन स्थानों पर भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सांखला फाटक रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे अंडरपास और कोटगेट रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण की घोषणा इस वित्तीय वर्ष के बजट के दौरान की थी। रेलवे द्वारा सांखला फाटक रेलवे अंडरपास की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) स्वीकृत की जा चुकी है। कोटगेट रेलवे फाटक की जीएडी भी शीघ्र ही स्वीकृत हो जाएगी।
बीकानेर शहर को रेलवे फाटकों की समस्या से निजात दिलाने के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने इस संबंध में विभिन्न स्तर पर बैठकें भी ली।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, नगर निगम के उपायुक्त राजेंद्र कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता नरेश जोशी, रेलवे के एडीईएन सुधीर राव, सहायक अभियंता भव्य दीप आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here