गंगाशहर मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गंगाशहर मंडल में मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा की अध्यक्षता में सोनी गार्डन तुलसी समाधि स्थल के पास, आशीर्वाद भवन के आगे ,प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक योग गुरु धीरेंद्र बोथरा के सानिध्य में आयोजित किया गया। धीरेंद्र बोथरा और प्रदीप लालवानी ने विधिवत सभी प्रकार के योग क्रियाओं को उसके महत्व को बताते हुए शानदार ढंग से करवाया।

मंडल में उपस्थित जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजाराम सिंगर, , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन सियाग, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा,मंडल अध्यक्ष भानु आनंद एवं मंडल पदाधिकारीगण, मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण एवं आम जनता काफी मात्रा में उपस्थित रहीं।




