गणेश स्पोर्टस ने जमाया एनडीजेडी फेमिली ट्रॉफी पर कब्जा

0
210

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 30 जुलाई। नरसिंगदास जीवणी देवी सेवग की स्मृति में केएमआर रिसॉर्ट क्रिकेट मैदान में एन.डी.जे.डी. फेमिली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें गणेश स्पोटर्स क्लब ने रानी बाज़ार टीम को 35 रन से हराकर एन.डी.जे.डी. फेमिली ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता संयोजक शंकर सेवग ने बताया कि गणेश स्पोर्टस ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 96 रन बनाए। जिसमें भास्कर शर्मा ने 63 रन की शानदार पारी खेली।

कप्तान पंकज शर्मा ने भी 20 रन बनाए। गणेश स्पोर्टस के विजय शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रानी बाज़ार टीम 10 ओवर में 61 रन ही बना पाई। कप्तान तरुण भोजक ने अकेले संघर्ष करते हुए 22 रन बनाए। प्रतियोगिता संयोजक शंकर सेवग ने बताया कि टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार भास्कर शर्मा रहे।
फाइनल मैच समापन के पश्चात् समाजसेवी शिवरतन सेवग, विकास शर्मा, दिलीपसिंह भाटी ने सभी खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। मैच में अंपायर पंकज सिंह थे वहीं संचालन राहुल शर्मा ने किया। ऋतुध्वज शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here