डॉ मोहम्मद जिबरान का किया स्वागत

0
307

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 03 जुलाई। चिकित्सा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 4 के डॉ. मोहम्मद जिबरान का चिकित्सा अधिकारी से सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद पर प्रमोशन होने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्मिको व मोहल्ले वासियों द्वारा स्वागत किया गया। डॉ. जिब्रान दो वर्षों से लगातार डिस्पेंसरी नंबर 4 में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।
इसके लिए डॉ. जिबरान जिला स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं, कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। आज उनका जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, राजस्थान राज्य नर्सेज ऐशोसियेशन, बीकानेर, जिलाध्यक्ष इदरीश अहमद जोइया, एकीकृत महासंघ, सुमन टाक, गायत्री देवी, सोनू गोदारा, तपन व्यास, मनोज गोयल, यासिन अली, युवराज सिंह, आशा सहयोगिनी नज़मा बानो, सुशील एवं समस्त वार्ड वासियों द्वारा सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here