विश्व कल्याण का भाव रखने वाला सद्गुरु – श्रीसरजूदासजी महाराज

0
230

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर,03 जुलाई। संत-महात्मा, गुरुजन कभी किसी का अहित नहीं करते। जो गुरु केवल शिष्यों का ही नहीं बल्कि विश्व कल्याण का भाव रखते हैं वही सद्गुरु कहलाते हैं। यह उद्गार गुरु पूर्णिमा सोमवार को सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाश धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सम्बोधित करते हुए पीठाधीश्वर श्री सरजूदास महाराज ने व्यक्त किए। सर्वप्रथम श्रीरामदासजी महाराज व श्री सरजूदास महाराज ने सियाराम बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना की।

उसके बाद सरजूदास महाराज ने अपने गुरु श्री रामदास महाराज का पूजन किया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज का पूजन किया। गुरु पूजन परम्परा का निर्वहन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सरजूदास महाराज ने श्रद्धालुओं को 19 नवम्बर को होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ तथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के श्रीमुख से रामकथा वाचन के आयोजन के बारे में जानकारी प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here