प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर जताया आभार, कहा पूर्ण निष्ठा से करेंगे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम -बेनिवाल

0
211

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

लूणकरणसर,/ बीकानेर, 15 जुलाई । पूर्व गृह राज्य एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में आयोजित बैठक में भाग लिया. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बेनीवाल ने पीसीसी मुख्यालय पहुंचने पर सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की. बेनीवाल ने रंधावा व डोटासरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें पार्टी ने प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष पद देने पर आभार जताया. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बेनीवाल ने प्रदेश प्रभारी रंधावा व प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा से बातचीत के दौरान कहा कि उनके परिवार ने 2 पीढ़ी से निरंतर कांग्रेस पार्टी की सेवा की है. उनके पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को गांव ढाणी तक मजबूत करने का काम जीवन पर्यंत किया और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए वे भी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here