प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद वीरेंद्र बेनीवाल पहली बार 16 जुलाई को बीकानेर आएंगे

0
246

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 15 जुलाई। पूर्व गृह राज्य एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार 16 जुलाई को बीकानेर आ रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का बीकानेर आने पर कांग्रेस पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।


बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का रविवार 16 जुलाई को बीकानेर पहुंचने पर पहला स्वागत जयपुर रोड स्थित गुसाईसर गांव में स्टैंड पर सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे नौरंगदेसर, 9:50 पर रायसर तथा 10:00 बजे हल्दीराम पयाऊ पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बेनीवाल का स्वागत किया जाएगा। प्रधान आसोपा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का मुख्य स्वागत कार्यक्रम बीकानेर पंचायत समिति में सुबह 10:15 बजे रखा गया है। यहां पर बीकानेर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधि द्वारा बेनीवाल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here