केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जताया आभार

0
215

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर/दिल्ली 20 सितंबर । मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल में नई संसद के निर्माण के बाद प्रथम बिल के रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत करने पर मोदी सरकार के केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल का भाजपा नेताओं ने दिल्ली निवास पर पहुंच कर अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया । भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब बीकानेर के किसी सांसद ने देश की संसद में बिल पेश किया हो।


आज से पहले 28 जून 1919 में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी ने संसद के सेंटर हॉल में वार सहाय की संधि ट्रीटी ऑफ़ पीस पर हस्ताक्षर किए थे उसके बाद बीकानेर के लिए यह पहला अवसर है की जब बीकानेर के सांसद और केंद्र में कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में वीधेयक संसद में पेश किया हो यह बीकानेर के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है की नई संसद के आरंभ में पहला बिल बीकानेर के लोक लाडले सांसद और केंद्र मंत्री कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल द्वारा पेश किया गया इसके लिए बीकानेर भाजपा नेताओं ने आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के दिल्ली निवास पर पहुंचकर ईस बिल को पेस कर बीकानेर का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर भाजपा देहात जिला महामंत्री श्याम पंचारिया ने कहा कि आज बीकानेर अभिभूत है की नई संसद में हमारे केंद्रीय मंत्री को पहला अवसर मिला इस अवसर पर पूर्व महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने अर्जुन मेघवाल की भूरि भूरि प्रशंसा की ओर बीकानेर के गौरमय इतिहास रचने की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर चंद बिश्नोई,श्रवण प्रजापत, जितेंद्र रजवी, डॉक्टर बलवान वर्मा, रवि बंसल, किशन राम गोदारा,छैलू सिंह शेखावत,सुभाष वर्मा रावला सहित अनेक बीकानेर के भाजपा नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here