नापासर में कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर /नापासर 11 सितंबर। छात्राओं ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल के सानिध्य में शिलान्यास किया। इसके निर्माण में 4.50 करोड रुपए की लागत आएगी।
बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए संकल्पबद्ध है। आजादी के बाद से वर्ष 2018 तक प्रदेश में 230 महाविद्यालय थे, जो कि बढ़कर अब लगभग 500 हो गए हैं। इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके लिये राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव का आभार व्यक्त किया गया। बेनीवाल ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। इसके लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के भरपूर अवसर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ेगी तो दो घरों को रोशन करेगी। इसके लिए बालिका शिक्षा का प्रोत्साहन जरूरी है। कन्या महाविद्यालय खुलने से नापासर क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्यत्र जाना नहीं पड़ेगा।

अन्य वक्ताओं में बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद की पीड़ा दूर करने के लिए कृत संकल्प है। राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क दवा और जांच जैसी योजनाओं के बाद प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात दी है।
इस मौके पर कन्या महाविद्यालय के प्रिंसिपल इन्द्रसिंह राजपुरोहित, नापासर सरपंच सरला देवी तावनिया, नापासर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल परिहार,समाजसेवी रतीराम तावणिया, जिला परिषद सदस्य मदनलाल मूण्ड ,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शेरू शाह, राजेरा सरपंच महेंद्र गोदारा, डांडूसर सरपंच रामरतन गोदारा, सूरतसिंहपुरा सरपंच प्रतिनिधि मूलाराम मांझू ,रूणिया बड़ा बास सरपंच सुरजाराम ,गुसाईसर सरपंच राम कैलाश ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा सहित ग्रामीण जन व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे ।



