परिवर्तन यात्रा आज बीकानेर मे, शेखावत सहित अन्य दावेदारों ने झोंकी ताकत
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
भा ज पा. ने झंडे, बेनर, हिर्डिंग, कट – आउट से किया परिवर्तन का आह्वां
बीकानेर, 10 सितंबर । आज बीकानेर पहुँच रही परिवर्तन यात्रा की पूर्व विधानसभा की मुख्य स्वागत सभा जयपुर रोड स्थित वृंदावन कालोनी के प्रवेश द्वार के आगे भा ज पा. नेता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत की अगुवाई मे होगी।

यात्रा प्रभारी ने बताया की यात्रा जयपुर रोड से बीकानेर शहर जिला मे प्रवेश करेगी, जहा मुख्य स्वागत सभा की तेयारियो मे मुख्य सभा की मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था, जल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था हेतु जिम्मेदारीयों को टीम शेखावत ने अंतिम रूप दिया।
डॉ. शेखावत ने परिवर्तन यात्रा की तेयारी की जानकारी देते बताया की 4:00 बजे यात्रा जयपुर रोड स्थित वृंदावन कालोनी पहुँचेगी,
यात्रा के अथिति माननीय अर्जुन राम जी मेघवाल, माननीय सी आर चौधरी माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत सहित आगंतुकों का स्वागत बीकानेर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा, तत्पश्चात अथितियों का संबोधन होगा।

यात्रा की तेयारियो मे भा ज पा. शहर इकाई के साथ साथ पार्टी के टिकट दावेदारी भी ताकत लगाते नज़र आ रहे है वही प्रदेश भा ज पा. ने झंडे, बेनर, होर्डिंग, कटआउट से सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया है।
जयपुर रोड, म्युज़ियम सर्किल, ऊमुल् सर्किल, कीर्ति स्थंभ, सार्दुल् सिंह सर्किल, अंबेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, पंचशती सर्किल, भुट्टो का चौराहा, लाइन पुलिस चौराहा, गोगागेट सर्किल, कोचर सर्किल गंगाशहर क्षेत्र मे यात्रा के प्रचार प्रसार में डॉ. शेखावत के यात्रा स्वागत होर्डिंग की रोनक देखने को है।
वही यात्रा की तेयारियो हेतु भा ज पा. कार्यकर्ता विक्रम सिंह भाटी, विष्णु साध, जुगल सिंह बेलासर, ठाकुर नवरत्न सिंह सिसोदिय, सतेंद्र सिंह शेखावत, सुनील मेघवाल, संभु सिंह राठौड़, राहुल वाल्मीकि, ईजि. करण नायक, राम स्वरुप बिश्नोई, इमरान कायमखानी, रामधन डागा, राध्येश्याम राठी, गौरव सिंह कालीपाहडी, दीपक सिंह बरडादास, निमेश् सुथार, भरत सिंह, एडवोकेट राजेंद्र नायक, देवकिशन कुमावत, विक्रम सिंह बिदावत, विजेंद्र सिंह भाटी, विक्रम सिंह शेखावत, जुटे रहे।



