प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया बीकानेर के क्राफ्ट स्टॉल का अवलोकन

0
241

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर,14 सितंबर । गत माह बीकानेर के कसीदाकारी क्राफ्ट एवं उस्ता कला का जी.आई रजिस्ट्रेशन स्थानीय संस्था जय भैरव वेलफेयर सोसायटी, बीकानेर एवं प्रयास वेलफेयर संस्थान के माध्यम से प्राप्त हुआ।
जी-20 सचिवालय, विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रगति मैदान के भारत मंडप में दिनांक 09-10 सितम्बर से आयोजित हुवें जी-20 कार्यक्रम में जय भैरव वेलफेयर संस्था के पुगल गांव से अनुसूचित जाति की महिला आर्टिजन लाली देवी तथा मीरा देवी द्वारा अपने कसीदाकारी उत्पादों विपणन एवं लाईव डेमोस्ट्रेशन करेगें। वही प्रयास वेलफेयर संस्था की स्टॉल में उस्ता क्राफ्ट के आर्टीजन कमल किषोर जोशी अपने उत्पादों का विपणन एवं लाईव डेमोस्ट्रेशन किया।


जी-20 के कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्राफ्ट बाजार का अवलोकन किया, बीकानेर के क्राफ्ट के बहुत पंसद किया, इस दौरान उस्ता कला के आर्टीजन श्री कमल किशोर जोशी ने माननीय प्रधानमंत्री बीकानेर की उक्त कला (उस्ता कला एवं कसीदाकारी कला) के बारे में बताया। मोदी ने बताया कि इस कला को देश के साथ विदेश में भी विपणन करें। कमल किशोर ने माननीय मोदी को धन्यवाद दिया कि संस्था के माध्यम से आर्टीजन को उत्थान हेतु इस प्रकार के आयोजन से उत्कृष्ट कलाकारों का उनके कला में निपुणता एवं उनका आत्मविष्वास बढाा है। भारत हस्तशिल्प का सर्वोत्कृष्ट केन्द्र माना जाता है, भारत में दैनिक जीवन की सामान्य वस्तुऐं भी कोमल कलात्मक रूप से गढ़ी जाती है।


धर्मेन्द्र छंगाणी, निदेशक, जय भैरव वेलफेयर सोसायटी बीकानेर ने बताया कि इस कार्यक्रम भारत देश के साथ-साथ 25-30 देषोें के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। बीकानेर के हस्तषिल्प कारीगरों द्वारा बीकानेर की सर्वोत्तम कलाओं का लाईव डेमोस्ट्रेशन इस कार्यक्रम में किया। जिसके बाद अर्न्तराष्ट्रीय मार्केट में भी उस्ता कला एवं कसीदाकारी से तैयार उत्पादों की किमत और उसका महत्व बढा है।
श्री मनमोहन पालीवाल, निदेशक, प्रयास वेलफेयर संस्थान ने बताया कि संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार स्थापित करने वाली महिलाओं के लिए उनका हुनर ही उनकी पहचान है। उन्हांेने बताया कि आर्टीजन अपने अधिकारों के प्रति सशक्त होना ही उनका भविष्य है, इसलिए आप अपने हुनर को पहचानें तथा इस प्रकार के आयोजनों में भागीदारिता निभाते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here