उपराष्ट्रपति ने बीकानेर के खिलाड़ियों से की मुलाकात

0
207

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 06 अक्टूबर । उप राष्ट्रपति जगदीप धनकर सपत्नीक बीकानेर के नाल एयरपोर्ट सवेरे पहुंचे थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, आइजी पुलिस ओमप्रकाश, ज़िला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एसपी तेजस्विनी गौतम, नगर निगम महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित, एडीएम सिटी जगदीश प्रसाद गौड समेत अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की आगवानी ।


माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर आज राजस्थान पहुंचे। बीकानेर में नाल एयरफोर्स स्टेशन पर उन्होंने जिले के राष्ट्रीय & अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पर्वतारोही सुषमा बिस्सा ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर के साथ आज बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर मिलने का सौभाग्य मिला एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में उन्होंने बहुत उत्सुकता से जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here