मुस्लिम समाज बीकानेर का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 5 नवंबर को

0
240

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 30 अक्टूबर । मुस्लिम एज्युकेशन प्रोग्रेसिव सोसायटी बीकानेर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 5 नवंबर को रविंद्र रंगमंच में आयोजित होगा ।

मुस्लिम एज्युकेशन प्रोग्रेसिव सोसायटी के प्रवक्ता अकबर शेख ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सत्र 2022-23 में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 8वी 10वी 12वी ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में उच्च स्तरीय प्रदर्शन कर उतरिण होने वाली 150 से अधिक बीकानेर शहर एवं ग्रामीण की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा ।

सोसायटी के एडवोकेट हैदर मौलानी ने बताया कि सन 2022 एवं 2023 में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाकर राजकीय सेवा में चयनित होने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा ।

समारोह में मुस्लिम समाज के कई प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी शिरकत करेंगे मुस्लिम एज्युकेशन प्रोग्रेसिव सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने मुस्लिम समुदाय के लोगो से समारोह में ज्यादा से ज्यादा शिरकत करने की अपील की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here