कायस्थ समाज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं रविवार को

0
198

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 04 नवंबर । श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा बीकानेर द्वारा, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र बीकानेर स्थित अपने सभा भवन में रविवार दिनांक 05 नवंबर मार्च 2023 प्रातः 11:00 बजे से वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निम्न प्रतियोगिताएं होंगी ।

  • कैरम व बैडमिंटन प्रतियोगिता
    सब जूनियर वर्ग ( 6से 12 वर्ष )
    जूनियर वर्ग ( 12 से 18 वर्ष )
    सीनियर वर्ग ( 18 से 60 वर्ष )
    सीनियर सिटीजन वर्ग (60 वर्ष से अधिक )
  • शतरंज प्रतियोगिता
    जूनियर वर्ग (6 से18वर्ष)
    सीनियर वर्ग (18 वर्ष से ऊपर)
  • वन मिनट शो पुरूष/ महिला/बच्चों के लिए
  • कार्ड मैकिंग (5 से 10 वर्ष तक)
    कार्ड शीट संस्था द्वारा दी जायेगी। कलर व सजावट सामग्री स्वयं को लानी होगी। (विषय पर्यावरण, दीपावली व नव वर्ष से संबंधित)
  • दिया मैकिंग(10 वर्ष से18 वर्ष तक) दिया संस्था द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। कलर व सजाने की सामग्री स्वयं को लानी होगी।
  • बन्दरवार मैकिंग (महिलाओं हेतु) इस हेतु सामग्री स्वयं को लानी होगी। बेसिक बंदनवार संस्था द्वारा दी जायेगी।
    नोट :- न्यूनतम 6 प्रविष्टि आने पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
  • उपस्थित सदस्यों हेतु जलपान व लंच की व्यवस्था सभा द्वारा की जायेगी।
    वन मिनट शो का संचालन श्रीमती अंजू माथुर व डॉ. राधा माथुर द्वारा किया जायेगा।
    विजेताओं को पुरस्कार वार्षिक उत्सव में दिए जायेंगे.

खेलकूद दिवस संयोजक एंव संगठन सचिव नवीन माथुर ने बताया कि
सभी समाज बंधुओं से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here