चित्रगुप्त वंशीय सभा का दवात पूजन धूमधाम से सम्पन्न

0
268

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 16 नवंबर । श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा बीकानेर का कलम दवात व भाई दूज कार्यक्रम सभा भवन ,रानी बाजार में शाम 5.30 बजे से मनाया गया।सभा के संगठन सचिव नवीन माथुर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जुगल किशोर माथुर द्वारा की गई,उन्होंने समाज से संगठित होने व कलम की धार के महत्व को समझने का आव्हान किया तथा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की अपील की।श्री रवि माथुर मोटिवेशनल स्पीकर ने युवाओं को आगे आने व राष्ट्र हित में मतदान करने की अपील की।कलम वितरण धनेश्वर माथुर, डी. एल.एम. एसोसिएट की और से किया गया।


यम द्वितीया की कथा का वाचन संस्था सचिव जितेंद्र माथुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रीति माथुर ,दीपा माथुर,उपासना माथुर व अन्य सदस्य ,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय माथुर,परमेन्द्र माथुर अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here