छात्राओं ने किया ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण

0
245

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 06 नवंबर । श्री जैन कन्या पी.जी.महाविद्यालय, बीकानेर की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना के निर्देशन में इतिहास विभाग द्वारा आज स्थानीय ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
आज के ऐतिहासिक भ्रमण में महाविद्यालय की छात्राओं ने अभिलेखागार,जूनागढ़ फोर्ट और देवीकुंड सागर की छतरियों का अवलोकन कर इनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।
अभिलेखागार में मध्यकालीन ऐतिहासिक दस्तावेजों को देखकर छात्राएं अभिभूत हुई साथ ही दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया भी समझी।


जूनागढ़ फोर्ट की ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त कर छात्राओं ने दुर्ग स्थापत्यकला को बारीकी से समझा।
देवीकुंड सागर में राजपरिवार के समाधि स्थल में बनी छतरियों की कलात्मकता को देखकर छात्राएं अचंभित रह गई।
इस स्थानीय भ्रमण के नेतृत्व इतिहास विभाग के व्याख्याता विशाल सोलंकी ने किया।
स्थानीय भ्रमण में व्याख्याता श्रीमती निर्मला सांखला,सुश्री पल्लवी चौहान और अरुण सक्सेना ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here