राज्यपाल मिश्र ने स्वामी रामभद्राचार्य से सुनी रामकथा

0
251

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

जयपुर/बीकानेर, 26 नवंबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को बीकानेर में 108 कुंडीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ में भाग लिया। बाद में उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य से रामकथा भी सुनी।

मिश्र ने कहा कि राम कथा जीवन का आलोक है। उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य को महान संत बताते हुए कहा कि राम कथा को वह अपने मुख से व्याख्यायित करते हैं तो अमृत झरता है। उन्होंने रामभद्राचार्य जी को इस दौर का मनीषी, राम कथा मर्मज्ञ बताते हुए उनके तप और त्याग को अनुकरणीय बताया।

राज्यपाल मिश्र ने कोई एक घंटे तक तन्मयता से रामकथा सुनी। इससे पहले उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर भी चर्चा की। इससे पहले रविवार को राज्यपाल मिश्र के बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here