टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जैसलमेर 05 दिसंबर । एनसीसी ग्रुप मुखालय जोधपुर के तत्वाधान में सातवीं राजस्थान बटालियन एनसीसी बीकानेर द्वारा स्वर्ण नगरी, जैसलमेर के गिरधर लैंड में 12 दिवसीय वाईपी डेजर्ट सफारी कैंप आयोजित किया जा रहा है।




आज कैम्प के छटे दिन जैसलमेर की पहचान के धोरों में नेपाल एवं कंजाकिस्तान एनसीसी कैडेटस एवं एनसीसी अधिकारियों का चौखी ढाणी होटल जैसलमेर में आगमन पर कैंप कमांडेंट कर्नल जॉनी थॉमस, एवं लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष थापा, ने भव्य स्वागत किया ओर वाईपी/डेजर्ट सफारी कैंप में भाग लेने वाले अलग अलग एनसीसी निदेशालयों से आए हुवे एनसीसी कैडेटों ने भी विदेशी कैडेटों का भाव्य स्वागत किया ।





