उज्जैन में होने वाली कथा में सम्मिलित होंगे बीकानेर के लोग

0
247

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 08 जनवरी । परमार्थ साधक सेवा समिति पारीक चौक बीकानेर के तत्वावधान में परम पूज्य शिवेन्द्र स्वरूप ब्रहमचारी मनकामेश्वर महादेव, त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश के मुखारबिंद से दिनांक 11 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक महाकाल की नगरी उज्जैन में होने वाली देवी भागवत कथा के बैनर का विमोचन जेठानंद व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम द्वारा किया गया ।

विमोचन के अवसर पर विधायक महोदय द्वारा परमार्थ साधक सेवा समिति द्वारा पूर्व में चारों धाम एवं मोक्षदायनी नगरियों में सुसंपन्न भागवत एवं राम कथा के आयोजनों हेतु अपनी प्रसन्नता प्रकट की गई और छोटी काशी नगरी बीकानेर के वृद्ध साधक/साधिकाओं को विभिन्न तीर्थ स्थान की यात्रा एवं कथा अमृत का पान करवाने हेतु साधुवाद दिया गया। उज्जैन कथा में सम्मिलित होने हेतु आज दिनांक 8 जनवरी मध्य रात्रि को बिलासपुर एक्सप्रेस से प्रथम जत्था और कल दिनांक 9 जनवरी एवं 10 जनवरी को दूसरा एवं तीसरा जत्था रवाना होगा । लगभग 400 साधक/साधिकाऐ इस यात्रा में उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन तीर्थाटन एवं देवी भागवत का रस्सास्वादन करेंगे।

परमार्थ साधक सेवा समिति के संस्थापक रूप शंकर पुरोहित द्वारा बताया गया की बैनर के विमोचन के समय शहर के गणमान्य राजकुमार पारीक, सत्यनारायण डागा, मुकेश ओझा, कैलाश पारीक मनीष कुमार, मदन मोहन जोशी च़ोरु लाल सुथार कुलदीप कुमार पारिक आदि ने हरषोलास के साथ माननीय विधायक महोदय का स्वागत किया । जैसा कि परमार्थ साधक सेवा समिति द्वारा वर्ष 2016 में बद्रीनाथ धाम में प्रथम भागवत कथा का आयोजन किया गया था तदुपरांत द्वारिका, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम चारों धामों में एवं काशी अयोध्या वृंदावन मोक्षदायी नगरियों में तथा बीकानेर में दो कथाओं का विशाल आयोजन युवा वर्ग एवं समर्पित समाज सेवकों के सहयोग से किया जा चुका हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here