एम एस कॉलेज में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 12 जनवरी । राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहे “खेलकूद सप्ताह “के तहत आज शुक्रवार को विभिन्न “एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं” का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं की शुरुआत “लंबी कूद “की प्रतियोगिता से हुई जिसमें खेलकूद प्रभारी डॉक्टर शशि बीदावत व वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ कल्पना खंडेलवाल ने विभिन्न प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर व उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देकर की ।
इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर कल्पना खंडेलवाल ,डॉ संगीता रचयिता व प्रियंका सारस्वत के नेतृत्व में करवाया गया ।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन जाट ,द्वितीय स्थान दीपिका व तृतीय स्थान संजू बिश्नोई व पूनम ने प्राप्त किया ।


द्वितीय प्रतियोगिता
“ऊंची कूद ” का आयोजन डॉक्टर ज्योति सक्सैना ,डॉक्टर अमृता सिंह ,सुश्री पूजा कुम्हार के नेतृत्व में कराया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन जाट, द्वितीय स्थान लक्षिता माली व तृतीय स्थान संजू बिश्नोई ने प्राप्त किया।
तीसरी प्रतियोगिता “रस्साकसी” की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नंदिता सिंघवी ने छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं देकर की।
इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री धर्मवीर कटेवा, श्रीमती नीतू परिहार व श्रीमती विनीता, शुश्री ममता स्वामी के नेतृत्व में कराया गया , जिसमें प्रथम स्थान जयश्री बिश्नोई टीम ने, द्वितीय स्थान दीपिका टीम ने , व तृतीय स्थान बसंती धतरवाल टीम ने प्राप्त किया।

चतुर्थ प्रतियोगिता ” कुश्ती” का आयोजन डॉक्टर रेनू दुर्गपाल, व डॉक्टर सीमा ओझा के नेतृत्व में करवाया गया जिसमें अलग अलग वेट कैटेगरी में सुमन व खुशबू बारी प्रथम स्थान पर रही।
पांचवी प्रतियोगिता
“गोला फेंक” का आयोजन
सिकंदर अली, श्याम सुंदर व सुश्री पूजा कुम्हार के नेतृत्व में कराया गया ,
जिसमें प्रथम स्थान द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान ने प्राप्त किया।
छठी प्रतियोगिता
“विभिन्न दौड़ “प्रतियोगिताओं का आयोजन ” करणी सिंह स्टेडियम” में डॉ अविनाश जोधा ,डॉ संदीप पारीक, श्रीमती तनुजा कंवर ,श्रीमती परमेश्वरी सिद्ध , छैलू सिंह के नेतृत्व में करवाया गया।

जिसमें “100 मीटर दौड़” में प्रथम स्थान अंजलि भद्रेचा, द्वितीय स्थान शीतल चावरिया,तृतीय स्थान जयश्री बिश्नोई ने प्राप्त किया।
” 200 मीटर ” में प्रथम स्थान सीता मेघवाल , द्वितीय स्थान अंजलि सुथार, तृतीय स्थान जयश्री बिश्नोई ने प्राप्त किया।
” 400 मीटर ” में प्रथम स्थान रिंकू ज्याणी , द्वितीय स्थान सीता मेघवाल , तृतीय स्थान प्रियंका पारीक ने प्राप्त किया ।
“800 मीटर ” में प्रथम स्थान रिंकू ज्याणी , द्वितीय स्थान मनीषा कुमावत व तृतीय स्थान प्रेरणा स्वामी ने प्राप्त किया।




