टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर , 05 जनवरी । शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक करवाने की मांग राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने जिला कलक्टर बीकानेर को ज्ञापन भेजकर की है।
संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य ने भेजे ज्ञापन में अवगत करवाया है कि वर्तमान में शिविरा पंचाग अनुसार 25 दिसम्बर से 5 जनवरी 2024 तक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश है वर्तमान में शीत लहर से सर्दी के बढ़ते प्रकोप के कारण प्राकतिक बीमारियो की बढ़ती सख्या को देखते हुए विद्यालयों को 05 जनवरी को शीतकालीन अवकाश समाप्ति बाद प्रस्तावित 06 जनवरी से खोला जाना छोटे विद्यार्थियों के लिए न्यायसंगत नही होगा।
आचार्य ने ज्ञापन में बताया की शिक्षा निदेशालय से भी अवकाश हेतु जिला प्रशासन को अधिकृत किया गया इसी क्रम में राज्य के कई जिलों में अवकाश तिथियों को बढ़ाया गया है।
जिलामंत्री नरेंद्र आचार्य ने कहा कि वर्तमान में आगामी 7 जनवरी 24. को सहायक आचार्य की परीक्षा वीकानेर के विभिन्न
विद्यालयों एवम महाविद्यालयों में आयोजित होनी है जिनमें भी 6 जनवरी 24 से वीक्षक के रूप में शिक्षको को लगाया गया है ऐसी स्थिति में अधिकांश शिक्षक 6 जनवरी 24 को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं के वीक्षण कार्य में व्यस्त रहेगें। ऐसी स्थिति में शिक्षण कार्य सुचारू नही रहेगा इस स्थिति में 6 जनवरी 24 तक समस्त विद्यालयों में अवकाश का आग्रह है।
जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू ने बताया की मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी आगामी दिनों में शीत लहर के कारण सर्दी का प्रकोप अधिक रहने की सम्भावना व्यक्त कर रहा है। कई सरकारी व निजी विद्यालयों में विभिन्न परिस्थितियों – के कारण विद्यालय समय सुबह का है जहाँ कक्षा 01 से 08 तक संचालित हो रही है जो वर्तमान परिस्थिति में न्यायोचित्त नहीं होगा।
संगठन के नगरमंत्री महेश छीपा ने विभिन्न कारणो के मध्यनजर, सर्दी से बचाव हेतु शीतकालीन अवकाश 05 जनवरी 2024 तक रखने के शिक्षा विभागीय निर्देशो में शिथिलन प्रदान करते हुए आगामी 12 जनवरी 24 तक शीतकालीन अवकाश में बढ़ोतरी करने के सशोधित निर्देश जारी करवाकर सदीं से राहत दिलाने का आग्रह जिला कलक्टर से किया है।



