खेलकूद सप्ताह के अंतिम दिन हुए स्टाफ के मैच

0
207

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 13 जनवरी । राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहे “खेलकूद सप्ताह “के आज अंतिम दिन महाविद्यालय शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के मध्य आउटडोर खेलों में वोलीबॉल, क्रिकेट व बैडमिंटन तथा इंडोर खेलों में कैरम व टेबल टेनिस का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।
प्रतियोगिताओं की शुरुआत प्राचार्य डॉ नंदिता सिंघवी ने टीमों के साथ वॉलीबॉल खेल कर की।


वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाविद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड में कराई गई, प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान “टीम विरमदेव” ने प्राप्त किया जिसके कप्तान विक्रम गोदारा थे व टीम “राणा सांगा” उप विजेता रही जिसके कप्तान डॉ अविनाश जोधा थे ।
दूसरी आउटडोर खेल प्रतियोगिता “क्रिकेट” का आयोजन महाविद्यालय के ग्राउंड में करवाया गया, इस प्रतियोगिता में दो टीमों ने भाग लिया, टीम “कलाम” जिसके कप्तान श्री उस्मान जी थे विजेता रही तथा टीम “महाराणा” उपविजेता रही जिसके कप्तान डॉ अविनाश जोधा थे।
तृतीय आउटडोर खेल प्रतियोगिता” बैडमिंटन” (महिला वर्ग) का आयोजन महाविद्यालय के बैडमिंटन कोर्ट में करवाया गया, इसमें कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमे प्रथम स्थान पर डॉ शशि बीदावत, द्वितीय स्थान पर सुश्री रितू गहलोत व तृतीय स्थान पर डॉ अमृता सिंह रही।


इंडोर खेलों में “कैरम” प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया,
जिसमे प्रथम स्थान डॉ रजनी शर्मा, द्वितीय स्थान डॉ कल्पना खंडेलवाल तथा तृतीय स्थान डॉ मंजू मीणा ने प्राप्त किया।
दूसरी इंडोर प्रतियोगिता “टेबल टेनिस “का आयोजन करवाया गया ,जिसमे विजेता श्रीमती नीतू परिहार व उपविजेता डॉ सीमा ओझा रहें।
सभी प्रतियोगिताओं के रेफरी व निर्णायक स्कूल एजुकेशन विभाग से आए हुए विभिन्न पी टी आई रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here