ख्वाजा पीरबख्श चिश्ती का उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 07 जनवरी । ख्वाजा पीरबख्श चिश्ती सुलेमानी फारूकी का उर्स मुबारक रविवार की शाम मोहल्ला चूनगरान मस्जिद में कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। उर्स के समापन पर चिश्ती बाबा के मजार पर अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली सामूहिक दुआ की गई । जायरीन पर पवित्र जल का छींटा दिया गया और संदल शीरनी बांटी गई ।

दरगाह पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह.) के सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती साहब ने चिश्ती बाबा का शिजरा पढ़ा । कुरानखानी, फातेहाखानी में सामूहिक दुआ की गई । मस्जिद के इमाम पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ। कुल की रस्म में सैय्यद शोएब हुसैन चिश्ती, पीरजादा मोहम्मद सलीम चिश्ती, पीरजादा अनीस चिश्ती, पीर जाकिर चिश्ती, पीर हफीजुल्ला चिश्ती सहित चिश्ती परिवार के गणमान्य ने शिरकत की । इससे पूर्व हाफिज बिशारत अली, हाफिज शफीकुर्रहमान, हाफिज मोहम्मद फैजान ने कुरान का पाठ किया । इससे पूर्व मौहल्ले की मिलाद पार्टी ने चिश्ती बाबा की शान में रूहानी कलाम पेश किया ।



