गणतंत्र दिवस के पूर्व अभ्यास का किया औचक निरीक्षण

0
247

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 20 जनवरी । गणतंत्र दिवस पूर्वाभ्यास पी टी का औचक निरीक्षण उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने रेलवे सुरक्षा बल पर चल रहे अभ्यास का किया।
22 विद्यालयों के 350 से अधिक बच्चे प्रभारी राम कुमार पुरोहित के निर्देशन में शानदार अभ्यास कर रहे थे।
ड्रम पर शिवराज सिंह सेखावत शानदार लयबद्ध कर रहे थे तो विक्रम रंगा,दुष्यंत शर्मा,मोहम्मद असगर,मधु व्यास सहित सभी शारीरिक शिक्षक पूरे मनोयोग से मैदान पर थे।
दूसरी तरफ जवाहर पार्क पर योग शिविर का भी शानदार पूर्वाभ्यास लगातार प्रभारी रामेंद्र हर्ष के नेतृत्व में चल रहा हे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here