प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से 27 जनवरी के मध्य होंगी आयोजित

0
244

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 18 जनवरी । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की विज्ञान एवं कला वर्ग की स्नातक प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में दिनांक 19 से 27 जनवरी के मध्य आयोजित की जाएगी। प्राचार्य प्रोफेसर नंदिता सिंघवी ने बताया कि कला संकाय में जीपीईएम, संगीत, चित्रकला, भूगोल तथा गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से 27 जनवरी के मध्य तथा विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य आयोजित की जायेंगी। प्राचार्य प्रोफेसर सिंघवी ने बताया कि इन परीक्षाओं में स्वयंपाठी एवं नियमित विद्यार्थियों की बैच लिस्ट तैयार कर ली गई हैं। उक्त विषयों के परीक्षार्थी विभाग में संपर्क कर बैच लिस्ट में अपना नाम देख कर संबंधित तिथि में परीक्षा दे सकेंगे। उक्त तिथि में परीक्षा ना दे सकने वाले विद्यार्थी पुनः इस सेमेस्टर में परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here