बीकानेर में निराले बाबा का हुआ मंगल आगमन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर ,14 जनवरी । राष्ट्रसंत, डाक्टर,आचार्य प्रवर दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब (निराले बाबा) का मंगल आगमन हुआ, माणिक गेस्ट हाउस भीनासर से प्रारम्भ शोभायमान शोभा यात्रा के द्वारा हुआ। बैंड बाजे, ढोल बजाते हुए नाचते गाते जय जय कारे लगाते हुए अणुव्रत नगर, रामदेव कॉलोनी निराला जैन भवन में पहुंचे।
मंगलाचरण के साथ मंच कार्यक्रम संक्रांति समारोह भव्यातिभव्य रूप प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब निराले बाबा ने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की संक्रांति के दिन जिस तरह से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में परिवर्तन करता है ठीक इसी प्रकार से हमारे जीवन के स्वभाव में भी परिवर्तन आना चाहिए तभी ये संक्रांति समारोह मनाना सफल व सार्थक हो सकता है।

निराले बाबा ने कहा कि धर्म जोड़ता तोड़ता नहीं, धर्म सुई का काम करता है कैंची का नहीं, धर्म मिलाने का काम करता है भिड़ाने का नहीं
इस अवसर पर अर्हम ऐकेडमी के सुरेन्द्र चौपड़ा ने स्वागत विचार प्रस्तुत किए, श्रीमती तारा देवी बोथरा,पुष्पा जैन, जयचंद लाल बोथरा आदि ने भी स्वागत गीत और विचार प्रस्तुत किए ।
इस अवसर पर बीकानेर के अन्य शहरो के गुरू भक्त भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अनेकानेक भक्त गण मौजूद थे।




