भाजपा संगठन की खूबसूरती है यहां बूथ से निकले कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचते है– सुमित गोदारा

0
221

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 08 जनवरी। राजस्थान सरकार में खाद्य एवम् नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा आज पहली बार बीकानेर आगमन पर जगह जगह स्वागत व सत्कार किया गया बीकानेर शहर में आगमन पर बाईपास, हल्दीराम प्याऊ, तिलक नगर, व्यास कॉलोनी, सागर रोड, मिलन ट्रेवल्स, म्यूजियम सर्किल, दीनदयाल सर्किल व भाजपा संभाग कार्यालय में गोदारा का भाजपा जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, आमजन ने मंत्री गोदारा को बधाई की ओर आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में मंत्री सुमित गोदारा को बधाई देखकर स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर सुमित गोदारा ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष से आज पार्टी के केबिनेट मंत्री का पद देकर सम्मान किया है और ये भारतीय जनता पार्टी के संगठन की खूबसूरती है यहां बूथ से निकले कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचते है संगठन के कार्यकर्ता को पार्टी ने आज प्रदेश मुख्यमंत्री बनाया है इसलिए पार्टी का हर कार्यकर्ता काम करे और काम का सम्मान हमेशा पार्टी ने दिया है। इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, बिहारीलाल विश्नोई, चंपालाल गेदर, सत्यप्रकाश आचार्य सहित शहर व देहात के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीकानेर आगमन पर मंत्री सुमित गोदारा का स्वागत व सम्मान भाजपा नेताओ ने किया स्वागत।

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर आज प्रथम बार बीकानेर आगमन पर बीकानेर बाईपास पर भाजपा नेताओ ने किया नवनियुक्त केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का स्वागत किया इस अवसर पर तेजाराम मेघवाल ने गोदारा को संविधान पुस्तिका भेंट कर सम्मान किया किशन गोदारा, मोहन मेघवाल, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, भूप सिंह भाटी, स्वाई सिंह राजपुरोहित, चोरूलाल, छगन प्रजापत, मुरली सैन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here