भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात

0
198


टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 02 जनवरी । श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल से मिलकर पीबीएम अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग के निर्माण हेतु चर्चा की | ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है ताकि पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों को मेडिसिन विंग का लाभ शीघ्रता से मिल सके ।

ट्रस्ट द्वारा उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्य से लेकर रोगियों की सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है | जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे मेडिसिन विंग के निर्माण का लाभ जन जन को मिलेगा ही साथ ही साथ जीवन पर्यन्त मूंधड़ा परिवार का नाम अमर हो जाएगा | सस्थ ही जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बीकानेर के सर्वांगीण विकास हेतु भामाशाह और बीकानेर के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने हेतु ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया को शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा जिला कलक्टर के प्रमोशन पर बुके भेंट कर बधाई दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here