महारानी कॉलेज के नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 जन. से
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 11 जनवरी । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की बी .ए .एवं बी.एस.सी. प्रथम वर्ष (सेमेस्टर) के नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 15 से 27 जन. तक आयोजित की जा रही है ।
इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश हेतु छात्राएं संबंधित विषय के विभाग से संपर्क कर प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
स्वयंपाठी परिक्षार्थियों के लिए प्रायोगिक कक्षाएं भी दिनांक 15 एवम् 16जन. को प्रातः 11.से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जायेगी। इसी दौरान वे प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में आयोजित कक्षाओं में प्रायोगिक परीक्षा शुल्क की रसीद के साथ संबंधित विभाग के प्रभारी से संपर्क करें एवम् परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। महाविद्यालय की वरिष्ठतम संकाय सदस्या प्रोफेसर इंदिरा गोस्वामी ने विभिन्न प्रायोगिक विषयों के समन्वयकों के साथ आज बैठक कर इस संबंध में जानकारी प्रस्तुत की।

डॉक्टर इंदिरा गोस्वामी ने बताया कि महाविद्यालय में प्रायोगिक विषयों से संबंधित समस्त नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रसारित होते ही बैच लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। संबंधित विद्यार्थी बैच लिस्ट का अवलोकन कर उक्त तिथि में संबंधित विषय की प्रायोगिक परीक्षा दे सकेंगे।



