माँझी ख़ान लाड रणधीसर की याद में 231 युवाओं ने दिया ब्लड डोनेशन

0
241

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )



मांझी टीम. मारवाड़ सेवा संस्थान के हरिकिशन राजपुरोहित टीम मुक्ति टीम और राजस्थान सिन्धी समाज के नेता सलीम सोढ़ा की रही अहम भूमिका
बीकानेर , 23 जनवरी । रविवार 22 जनवरी का दिन बीकानेर जिले के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण रहा, बीकानेर जिले के रणधीसर गांव के रहने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता मांझी ख़ान लाड का एक साल पहले दिनांक 22 जनवरी के दिन बिमारी से अचानक इंतकाल हो गया था ।
मांझी ख़ान लाड एक अच्छे सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता थे ।
मांझी ख़ान लाड की याद में आज ही के दिन हसनैन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के परिसर में सामूहिक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, इस अवसर पर जिले के हिन्दू और मुस्लिम समाज ने मिल कर अपने शरीर का खून ब्लड बैंक में देने का काम किया ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वैसे तो ब्लड डोनेट करने वालों की ख़ूब भीड़ थी लेकिन ब्लड बैंक की कैपेसिटी के हिसाब से ही एक दिन लिमिट में ही ब्लड दिया जा सकता है इसलिए आज 231 युवा शक्ति ने अपने ब्लड का दान दिया और 500 युवा शक्ति ने रजिस्टरेशन हुआ l
ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन का तमाम जिम्मेदारी मांझी टीम और राजस्थान सिन्धी समाज के नेता सलीम सोढ़ा की थी जिन के सानिध्य में यह आयोजन किया गया ।


इस कैंप का उदघाटन डॉ कपिल शर्मा ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज ने किया उदघाटन के वक़्त महबूब लाड़ ख़ुशी लाड़ कबीर लाड़ अर्पण स्वामी हरिकिशन राजपुरोहित हनुमान काकड़ सरवण एड. सय्यद अनवर अली मुमताज़ अली ईदे खां चेने खां सलीम सोढ़ा फरमान कोहरी भंवर लाल जांगिड़ अयूब सोढ़ा ,चांदु सिंह गोविन्द मेघवाल रणधीसर, सदिक खां शेख शौकत लाड़ राजू खां पंवार अज़ीज़ लाड़ कुनिक गौड और गण मान्य लोग हाज़िर रहे ।


यह ब्लड डोनेशन प्रोग्राम P B M हॉस्पिटल के डॉक्टर कालू राम मेघवाल, सी एम एच ओ डॉक्टर अबरार अहमद के सुपरविजन में सम्पन्न हुआ जिसमें बीकानेर के पी बी एम हॉस्पिटल के अनुभवी कर्मचारी डॉ राजकुमार मीणा राजेश राठी ओमप्रकाश चौधरी रंजीत जोशी प्रेम सुथार इमरान बजरंग जी जयदेव जी का भी विशेष योगदान रहा ।


इस ब्लड डोनेशन कैंप में हौसला अफजाई पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख मोड़ा राम मेघवाल, लोकसभा प्रत्यासी मदन गोपाल मेघवाल, बिसनाराम सिहाग हजारी जी डायरेक्ट धन जी डायरेक्ट छेलू सिंह सरपंच छतरगढ़ सरपंच सद्दाम हुसैन, गंगा जली,जाकिर खां सदीक खां सरपंच बल्लर, खालक सरपंच दनतौर और रणधीसर के सरपंच कुर्बान परिहार भाजपा के उस्मान अली भंवर लाल हसनैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अख्तर सय्यद खजाँची नबाब खां मुस्ताक अली सरपंच बच्छा सर आदि ने हिस्सा लिया और ब्लड डोनेशन करने वाले दान दाताओं की हौंसला अफजाई की और साथ ही ब्लड डोनेट किया।


प्रोग्राम के बाद ब्लड दान दाताओं को राजस्थान मदरसा बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलीम सोढ़ा ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र का वितरण किया ।
इस प्रोग्राम में बीकानेर शहर की हिन्दू मुस्लिम गंगा जमुनी संस्कृति और तहज़ीब को देखा गया जिसकी हर किसी ने ख़ूब प्रशंसा की और आयोजकों को बधाईयां प्रेषित की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here