मूंधड़ा ट्रस्ट के भाव नर सेवा नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण – आईजी ओमप्रकाश

0
224

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 04 जनवरी । श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं युवा व्यवसायी गोपाल अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश पासवान का कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा मनोबल वृद्धि हेतु महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल से सम्मानित होने पर बुके भेंट कर स्वागत किया ।

मूंधड़ा ने बताया कि ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस विभाग के प्रति आमजन में काफी विशवास बढा है तथा बीकानेर में अपराधों पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है । आईजी ओमप्रकाश ने मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा बीकानेर में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यायवरण हेतु किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे नर सेवा नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण बताया । ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग का कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है ताकि बीकानेर तथा पूरे संभाग के मरीजों को इसका लाभ शीघ्रताशीघ्र मिल सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here