मोहल्ला चूनगरान समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता-2 बुधवार को
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 16 जनवरी । मोहल्ला चूनगरान समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता 17 जनवरी को धरणीधर मैदान में खेली जाएगी। आयोजक मोहम्मद एजाज ने बताया कि प्रतियोगिता में समाज की चार टीमें भाग ले रही है ।
साहिल खान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी करेंगे और इस दौरान होने वाले प्रत्येक मैच 14 ओवर के खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 16 ओवर का होगा प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को ₹10000 की राशि शील्ड प्रदान की जाएगी इसी तरह विजेता टीम को ₹5000 और शील्ड प्रदान की जाएगी। इसी तरह प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को भी पुरस्कार दिया जाएगा।

रफीक बॉबी ने बताया कि बुधवार को धरणीधर मैदान में होने वाले मुकाबला की शुरुआत सवेरे 8:00 बजे होगी सभी खिलाड़ियों को कमेटी की तरफ से टी-शर्ट प्रदान की जाएगी और सभी मैच एक दिन में ही खेले जाएंगे और प्रतियोगिता का समापन भी मैदान में ही 5:00 बजे किया जाएगा।



