राष्ट्रीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0
221

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 10 जनवरी । आज करणी सिंह स्टेडियम में 67 वी राष्ट्रीय स्कूल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता की रंगारंग कार्यक्रम के साथ मुख्य अतिथि जेठानंद ब्यास विधायक और विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ,जिला प्रमुख मोडाराम सभापति सुशीला राजपुरोहित की उपस्थिति में हुआ।
इससे पूर्व सुबह के समय केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बाहर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए गेंद पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य भी साथ रहे।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने बीकानेर मे इस खेल के विकास के लिए दो लाख की राशि भी देने की घोषणा की।


उप जिला शिक्षा अधिकारी,खेल अनिल बोड़ा ने बताया की इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राज कुमार शर्मा उप निदेशक शशि कपूर का भी जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने स्वागत किया ।
इस अवसर पर विधायक व्यास ने बताया की उन्होंने राजस्थान में पहला खेल विश्व विद्यालय बीकानेर में ही खुलवाने की पूरी कोशिश करेंगे और खेल विश्वविद्यालय राज्य में पहला खुलवाने का पूरा प्रयास करेंगे तथा कहा कि खेल के खिलाड़ी सबसे सहनशील होते हे जो किसी भी निर्णय को सहर्ष स्वीकार करते है जिससे उनमें सहनशीलता भी विकसित होती हे।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा और बी डी हर्ष ने किया प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने पढ़ा।
बोड़ा ने बताया की मार्च पास्ट का निर्देशन प्रभारी राम कुमार पुरोहित और गिरिराज उपाध्याय ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम महारानी,बारहगुवाह तथा बोथरा स्कूल की छात्रा ने किया तो पल्लवी सिंह राठौड़ ने शानदार भुवाई नृत्य पेश किया
ए डी पी सी गजानंद सेवग,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, ओम गोदारा आयोजक विद्यालय एम एम के प्रिंसिपल राजेश गोस्वामी,शारदा पहाड़िया, भारती शर्मा सभी प्राचार्य भी उपस्थित रहे ।
बोड़ा ने बताया की रोजाना सार्दुल क्लब मैद्दान और करनी सिंह स्टेडियम में मैच लीग आधार पर पहले और बाद में नोक आउट आधार पर खेले जायेंगे। संयुक्त निदेशक राज कुमार शर्मा ने सभी को अंत में धन्यवाद प्रेषित किया।

इस अवसर पर स्वर्गीय बिशन लाल पुरोहित सॉफ्टबॉल के बीकानेर में जनक को भी याद किया और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here