राष्ट्रीय स्कूल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने अंतिम आठ में जगह बनाई

0
288

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 11 जनवरी। 67 वीं राष्ट्रीय स्कूल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग दोनों में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप स्टेज के सभी बालक वर्ग में दो एवं बालिका वर्ग में तीन मैच जीतकर सबसे पहले अंतिम आठ में स्थान बना लिया है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़ की टीमें का भी अच्छा प्रदर्शन रहा।


जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान की बालिका वर्ग से वैशाली और सना खान का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह के सत्र के लीग मैचों के बाद नोक आउट मुकाबले शुरू हो जाएंगे।
इस दौरान उप निदेशक माध्यमिक शशि कपूर, उप निदेशक खेल (प्रारंभिक) बजरंग लाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल अनिल बोड़ा,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा, रवि आचार्य, रमेश वर्मा, सुबोध मिश्रा,रमेश वर्मा, शिवराज सिंह भाटी, रवि आचार्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here