रोबिन हुड आर्मी ने कैंसर हॉस्पिटल में बच्चों को केक, बिस्किट व स्टेशनरी की वितरित

0
243

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 23 जनवरी। रोबिन हुड आर्मी ग्रुप की रानी पारीक ने बताया कि समाज में सभी व्यक्तियों को खुश रहने एवं प्यार पाने का अधिकार है और ऐसे लोग जो भयंकर बीमारियों से जूझ रहे हैं ऐसे लोगों के बीच जाकर उन्हें अपनापन देने उनके साथ खुशियां मनाने का काम रोबिन हुड आर्मी भलीभांति निभा रही है ।

अपने इन्हीं प्रकल्पों के मद्देनजर आज आर्मी द्वारा पीबीएम के कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों को केक, बिस्किट एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया । अस्पताल में भर्ती बच्चों एवं उनके माता पिता ने रोबिन हुड आर्मी के इस सेवा प्रकल्प की प्रशंसा की । इस अवसर पर रोबिन हुड आर्मी की रानीपरीक चंचल सांखला आंचल पारीक मनीष सुखानी गीतांजलि अल्का पारीक सुधा पारीक मिनाक्षी भाटिया एवं भावना उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here