श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में दो दिवसीय सफाई अभियान शुरू

0
270

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर में दो दिवसीय “सफाई अभियान”का शुभारंभ बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 साल बाद भगवान श्री राम लला विराजमान हो रहें हैं, इस उपलक्ष में पूरे भारत में खुशी की लहर है।

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस अवसर पर नगर निगम बीकानेर के आयुक्त केसर लाल मीणा,लोटस डेयरी के अशोक मोदी, गंगा जुबली पिंजरा प्रोल गौशाला के सचिव भगवान अग्रवाल, पार्षद किशोर आचार्य,वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव आचार्य, सुरेंद्र व्यास,शांतिविद्या निकेतन विद्यालय के रमेश मोदी तथा सौरभ मोदी के नेतृत्व में 15 छात्रों ने तथा श्री गोपेश्वर विद्यापीठ के मनोज सिंगला के नेतृत्व में 14 छात्रों ने,आसू कच्छावा की टीम के 7 सदस्यों ने,तथा पिंजरा प्रोल गौशाला टीम के 7 सदस्यो ने सफाई कार्य में उत्साह से भाग लिया।


इसके साथ ही साथ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के शिवचंद तिवाड़ी,अशोक सोनी,हनुमन्त आसोपा, गोपाल अग्रवाल,विनोद महात्मा,शशि केदार अग्रवाल, मुकेश जोशी,शिव कुशवाहा,धीरज जैन,चान्दरतन श्रीमाली,हेमन्त शर्मा,धर्मचंद कच्छावा,मुकेश पुरोहित,कौशल राठौड़,शिवप्रकाश अग्रवाल तथा श्रीमतीआभा अग्रवाल सहित अनेकानेक श्रद्धालुओं ने श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर श्री गणेश जी मंदिर श्री हनुमान जी मंदिर एवं मंदिर परिसर की सफाई की।

कार्यक्रम से जुड़े भगवान अग्रवाल ने बताया कि कल दिनाँक 21 जनवरी को भी मंदिर परिसर में सफाई का कार्य जारी रहेगा तथा दिनांक 22 जनवरी को
भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में 9 बजे से 11बजे तक सुंदरकांड पाठ ,11 से 1 बजे तक अयोध्या से भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा का एल.ई.डी. पर लाइव टेलीकास्ट, 1 बजे पूनरासर हनुमान जी मंदिर रोशन बोथरा द्वारा महा-आरती तथा जोत की जाएगी तथा प्रसाद वितरण होगा । रात्रि 6.15 बजे से 9.15 बजे तक मंदिर परिसर में 1100 दीपों से दीप -माला सजाकर दीपावली के रूप में उत्सव मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here