नेत्रहीन विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

0
199

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 15 फरवरी। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सूर्य सप्तमी पर विद्यालयों में सूर्य नमस्कार के तहत आज राजकीय नेत्रहीन छात्रवासित उच्च माध्यमिक विद्यालय ,बीकानेर में नेत्रहीन विद्यार्थियों ने लक्ष्मण मोदी के सानिध्य में सूर्य नमस्कार किया।

मोदी ने सूर्य नमस्कार से पूर्व सूर्य नमस्कार क्यों और कैसे पर प्रकाश डाला,विगत 5 दिन से संस्था के शारीरिक शिक्षक रण विजय सिंह द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जा रहा था,आज सिंह ने सूर्य नमस्कार के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक आनंद पारीक ने बताया कि विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से ही इन बच्चों ने सूर्य नमस्कार सफलता पूर्वक किया।प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने पर सभी बच्चों को बधाई दी और कहा कि जीवन में योग और प्राणायाम नियमित रूप से करने पर हम स्वस्थ रह सकते है साथ ही लक्ष्मण मोदी का आभार व्यक्त किया। शाला के शिक्षक नवाब अली,विजय कुमार,कमलेश कुमार,राजदीप यादव,वीना व्यास,ललिता गुप्ता,वंदना मेहन,मोनिका पंवार,मंजू शर्मा,मंजू यादव,कोशल्या और बसंत महेश्वरी ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here