पवन पुरी दक्षिण विस्तार में हुआ नवनिर्माण कार्यों का लोकार्पण

0
222

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर। 11फ़रवरी। पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी विकास समिति के संसाधनों से सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी, शिवम् वाटिका सार्वजनिक पार्क, नेहरू पार्क में नवनिर्माण कार्यों का लोकार्पण आज प्रातः ग्यारह बजे पुनीत शर्मा पार्षद वार्ड नं 31 के मुख्य आतिथ्य, पार्षद मनोज बिश्नोई एवं पार्षद जामनलाल गजरा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सामुदायिक भवन में वातानुकूलन यन्त्र,एक लाख लीटर पानी टंकी,शैड आदि निर्माण कार्य का लोकार्पण समारोह पार्षद पूनीत शर्मा के मुख्य आतिथ्य, पार्षद मनोज बिश्नोई एवं पार्षद जामनलाल गजरा बली के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

साथ ही कालोनी के सार्वजनिक पार्क शिवम् वाटिका की बाउंड्री, पानी टंकी, व एक किलोमीटर लम्बा भ्रमण पथ सहित आम जन उपयोग हेतु लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कालोनी के अन्य सार्वजनिक पार्क नेहरू पार्क में पानी टंकी, कमरे आदि का भी लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। तीनों लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद पुनीत शर्मा विशिष्ट अतिथि पार्षद मनोज बिश्नोई, पार्षद जामनलाल गजरा बली, केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव किशन जोशी, पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ धर्म चन्द्र जैन, एडवोकेट सुरेश व्यास ने की । कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी में सौन्दर्य करण एवं सुदृढ़ीकरण के अन्तर्गत कमरों हाल को वातानुकूलित टायलेट में गीजर, लाॅन, बड़े टीन शेड तथा दो सार्वजनिक पार्क नेहरू पार्क एवं शिवम् वाटिका के निर्माण कार्य समिति की आय से करा आमजन के उपयोग हेतु लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर कालोनी के गणमान्य नागरिक आशा राम जोशी, डॉ केसी माथुर, शिवशंकर जाजड़ा, ओमप्रकाश ने मोदी, राजेन्द्र शर्मा,पूरणसिंह वर्मा, मनोज चांवरिया, रघुवीर सिंह कालू सिंह, निरंकार स्वरूप मोदी आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here