टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
शहर के रोशनी घर चौराहा स्थित मदरसा सबीलुस्सलाम में भव्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस की अध्यक्षता कारी मोहम्मद अमीन (अध्यक्ष जमीयत उलेमा राजस्थान) ने की। तथा मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से मौलाना सगीर अहमद मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मदरसा संचालक हाफिज अब्दुल सलाम ने बताया कि इस अवसर पर मदरसा के छात्रों की और से विभिन्न शैक्षणिक प्रस्तुतियां दी गई तथा हाफिज बनने वाले 7 छात्रों को सम्मानित किया गया।
मौलाना सगीर अहमद अमरोहा,मुफ्ती हबीबुल्ला फलोदी, मुफ्ती अब्दुल सलाम इंदौर आदि ने संबोधित करते हुए सामाजिक कुरीतियों और बुराईयों को खत्म करने का आग्रह किया तथा शिक्षा एवं एव सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने हेतु अपील की।
इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मदरसा इंतजामिया कमेटी ने समस्त अतिथि गण का धन्यवाद ज्ञापित किया।



