बीकानेर पश्चिम विधायक ने की ज़िला कलेक्टर से मुलाकात

0
269

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात

बीकानेर, 16 फरवरी। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि से मुलाकात की। इस दौरान व्यास ने 18 फरवरी को होने वाले पुष्करणा सावा ( ओलंपिक) में बिजली, पानी, यातायात, चिकित्सा व सुरक्षा इत्यादि को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को लेकर चर्चा की। साथ ही व्यास ने जिला कलेक्टर को पुष्करणा सावा में आने हेतु आमंत्रित भी किया। इस दौरान विधायक के साथ जे पी व्यास, वीरेन्द्र किराडू, शिव शंकर व्यास, अनिल पुरोहित, प्रेम शंकर रंगा, रामचंद्र ओझा इत्यादि भी उपस्थित रहे।

विधायक ने जिला कलेक्टर को 18 फ़रवरी को शादी के उत्सव में हिस्सा लेने के लिए भी किया आमंत्रित ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here