भविष्य के भविष्य निर्माण का बजट -महावीर रांका

0
195

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 01 फरवरी । पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। खासतौर पर अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है जो ऐतिहासिक है। सरकार ने कर दरों में कटौती की है तथा न्यू टैक्स रिजीम में सात लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। देश के 1 करोड़ घरों को सौर उर्जा के जरिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here