टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 14 फरवरी । राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 14 फरवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का आरंभ श्रीमती निधि उड़सरिया राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2021में नाइंथ रैंक प्राप्त SDM के पद हेतु चयनित द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । शिविर के प्रथम सत्र में प्रार्थना सभा , योगाभ्यास के पश्चात ओम प्रकाश गोम्बर तथा श्रीमती वंदना द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को मेडिटेशन करवाया गया । इसके पश्चात विद्यालय में अवस्थित फर्नीचर को यथास्थान रखकर श्रमदान किया ।श्रीमती निधि उड़सरिया द्वारा रोजगार परक विषय पर व्याख्यान दिया गया एवं बसंत पंचमी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

द्वितीय सत्र में बसंत पंचमी के उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य ,कविता एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी स्वयंसेविकाओं ने शिविर में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कृष्णा खत्री ने आगामी दिवस की कार्य योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। सभी का आभार व्यक्त किया । शिविर में व्याख्याता प्रिया पुनिया, रेनू अग्रवाल एवं कृष्णा कंवर की उपस्थिति सादर वंदनीय रही।


