हरिशंकर आचार्य ने जनसंपर्क कार्यालय में ग्रहण किया पदभार

0
198

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 26 फरवरी। राज्य जनसंपर्क सेवा के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले आचार्य जयपुर स्थित विभागीय मुख्यालय में कार्यरत थे। राज्य सरकार ने गत दिनों आदेश जारी करते हुए आचार्य का बीकानेर पदस्थापन किया। इसकी अनुपालना में उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया।


आचार्य इससे पूर्व स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर, नागौर और बीकानेर में जनसंपर्क सेवा के विभिन्न पदों पर रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का और बेहतर तरीके से पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here