70 हजार पदों पर भर्ती और सेविंग बाँड जैसी घोषणाएं कल्याणकारी साबित होंगी – महावीर रांका

0
264

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 08 फ़रवरी । पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बजट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि राजस्थान की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने अपना प्रथम पेश किया है। 70 हजार पदों पर भर्तियां निकालना रोजगार के क्षेत्र में बड़ा प्रयास होगा। 2000 करोड़ का कृषि क्षेत्र के लिए राजस्थान एग्रीकल्चर कोष बनेगा।

मंदिरों के विकास के लिए 315 करोड़ का बजट तथा प्रदेश में नई सड़कों के लिए 1500 करोड़ रुपए अतिरिक्त स्वीकृ़त। बुजुर्गों का रोडवेज किराए में अब 50 फीसदी की छूट मिलेगी। मंडी टैक्स समाप्त करने से सस्ते होंगे चीनी और गुड़ तथा लैंड टैक्स समाप्त करने की भी घोषणा एवं बेटी होने पर एक लाख रुपए के सेविंग बॉन्ड जैसी घोषणाओं से वाकई राजस्थान का विकास होगा। भाजपा सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसान, शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी बजट पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here