बीकानेर की बेटी कंचन बन ने पेरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक

0
244

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 26 मार्च । बीकानेर की बेटी कंचन बन ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। कंचन की शानदार परफॉर्मेंस पर खेल प्रेमियों ने उसका बीकानेर रेलवे स्टेशन पर उतरते ही जोरदार स्वागत किया और उसे फूल मालाओं से लाद दिया।

बीकानेर पहुंचने पर कंचन का टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवर सिंह कांधल, सचिन भवानी सिंह कांधल, कोच अविनाश और भवानी सिंह राठौड़ सहित गोमादेवी चमडिया, चैरिटेबल फाउंडेशन के सुनील चमडिया, अंकुश चमडिया, नितेश, राम सिंह, श्याम बन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर बीकानेर की लाडली का स्वागत और अभिनंदन किया। उधर गंगाशहर पहुंचने पर गोमा देवी चमडिया चैरिटेबल फाउंडेशन सुनील चमड़िया के नेतृत्व में लोगों ने भी जुलूस निकाला व जुलूस में पहुंचे शामिल लोगों की खातिरदारी भी की। कंचन की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी। तीरंदाजी संघ के शक्ति रतन रंगा, मनोज व्यास, शंकर सारस्वत, रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष पंकज पारीक, सचिव गोपाल अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here