लंदन में मनाया राजस्थानी दिवस के साथ रंगीलो फागण
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
लन्दन, 31 मार्क । 30 मार्च को राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट, यू के द्वारा यूरोप के सबसे बड़े राजस्थानी महोत्सव के आयोजन पर खूब थिरके प्रवासी और स्थानीय लोग। आयोजन स्थल के अंदर राजस्थान से पहुंचे कुरजा म्यूजिक के अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने सुरों में भांग मिला दी तो खूब थिरके लोग और बाहर डी जे पर नाचते लन्दन वासी और होली के रंगो के सैलाब ने ऐसा समां बाँधा की हर कोई मदहोश नज़र आया। गुलाल की खुशबू ने रंगीले राजस्थान की सौंधी महक का एहसास करा दिया। चारों तरफ बिखरी फाल्गुनी धुनों का आलम यह था कि क्या प्रवासी और क्या ब्रितानी, हर कोई थिरकने को मज़बूर था। चंग की थाप ने सबको इस कदर अपने आगोश में लिया, कि फ़ज़ाओं कि चहचहाट ने आत्मा को छू लिया था।

राजस्थान से पधारे हमारे अंतर्राष्ट्रीय कलाकार – डॉ संजय मुकुंदगढ़ और नंदिनी त्यागी, ने आयोजन को सफल बनाने में भोजन में नमक की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर, 75 वे राजस्थान दिवस पर रंगीलो फागण को सार्थक कर दिया। उपस्थित बंधू इनकी स्वरलहरियों में खोकर दुनियादारी के जंजालों से परे मदहोशी से झूमते नजर आये। इनकी आवाज़ की मिठास ने हर किसी को थिरकने को मज़बूर कर दिया और पूरा लंदन ठुमके मारता नज़र आया। यह दोनों कलाकार राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट यू के के आयोजन की आत्मा थे।
संस्था कि मीडिया प्रभारी रचना ढाका ने बताया कि इस दुनिया भुला कर स्वछन्द होने के एहसास दिलाने वाले आयोजन की सफलता का श्रेय हमारे अतिथि कलाकार युगल और वालंटियर्स को जाता है, जिनमे शामिल हैं ।

हमारे सरंक्षक : गजेंद्र सिंह राठौर, प्रह्लाद फडौदा, श्याम बजाज,
हमारे सलाहकार : हनवंत सिंह राजपुरोहित, धीरेन्द्र डांगी, रामनरेश सोनी
हमारे ट्रस्टी : सुरेश कुमार, अनिल कुल्हार, चारुलता राजपुरोहित, सुरजीत सिंह ढाका, रचना ढाका
हमारे वालंटियर्स :
मंच सजावट : पूजा जोशी, दशरथ जोशी
फर्स्ट ऐड : डॉ रामचंद्र घासल
रजिस्ट्रेशन, स्वागत और दानपेटी : अमित चौधरी, राजेंद्र कड़वासरा, प्रदीप रणवा, मोनिका डोटासरा, कमल सहारन, तृषा पुरोहित, अतुल कुमार
पार्किंग : दीपक शर्मा, प्रवीण जांगिड़, निखिल चौधरी, अनिल बिजारणिया, अल्केश ढाका, यश मेहता
गुलाल वितरण एवं प्रबंधन : निर्मल बबेरवाल, राजेंद्र कड़वासरा, आकाश, धीरेन सांखला
टी शर्ट वितरण: दशरथ जोशी
लाइव स्ट्रीमिंग : हनवंत राजपुरोहित, मितेश राजपुरोहित, विनोद भादू
मंच सञ्चालन : राजदीप वर्मा, अचल सोनी, रचना ढाका,
स्टाल प्रबंधन : चंद्रदीप तिवारी
व्यक्ति प्रबंधन : विकास जांगिड़, अंजलि शर्मा, धीरेन्द्र डांगी, राहुल शर्मा, सुरेश कुमार
अन्य गतिविधियां एवं मोराल बूस्टर : बिंदु चौधरी, सुमन कस्वां, प्रीती चौधरी, बबिता चाहर, मधुबाला, सूर्या सोनी, दीनदयाल शर्मा, नरेंद्र मंडीवाल,अंजू कुल्हार, भूपेंद्र सहारन, विनोद नेहरा।

कार्यक्रम की रूपरेखा:
अतिथि स्वागत
गणेश वंदना
एकल प्रस्तुतियां
संस्था का परिचय
मायड़ भाषा री बात
राजस्थानी क्विज
अतिथि कलाकारों द्वारा प्रस्तुति
चंग
गींदड़/ गैर
पुरस्कार वितरण
धुलंडी या रंग
समापन
समारोह के मुख्य आकर्षण
चंग
गिंदर
कुरजा म्यूजिक कलाकार प्रस्तुति
घूमर
घूमर पत्रिका के द्वितीय भाग का विमोचन
राजस्थानी खाने और सजावट की दुकाने
रंग गुलाल के साथ होली का हुड़दंग

इस शानदार जश्न का सफल आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसमें शामिल बंधुओं ने राजस्थानी रंग में डूबकर जितना लुत्फ़ उठाया उतना ही आनंद दिल खोलकर राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के शिक्षा दान की मुहीम में सहयोग राशि देकर कारवां को आगे बढ़ाने के लिये किया।
प्रवासियों पर रंगीलो फागण का उत्साह इस कदर था कि हमारे तय टिकट वितरण कि सीमा के पूरा होने के बाद भी अंतिम दिन तक बढ़ी हुयी टिकट का वितरण जारी रहा। प्रवासी राजस्थानियों के साथ साथ स्थानीय निवासी भी उतनी ही गर्मजोशी से आयोजन का आनंद लेते हुए नज़र आये।
इस आयोजन के स्पोंसर्स थे :
DNS एकाउंटेंट्स, बेवली मोटर्स, SBI, वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन, वन फाइनेंसियल, नियर प्रिंट
इस आयोजन के पार्टनर्स थे:
केतराज, कुरजा, DJ हर्ष, स्टार पसिफ़िक, ओस्टेरली पार्क, गणगौर TV, राजस्थान डायरी, SRKPS, मानक पत्रिका
राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट यू के का अब तक का योगदान :
लगभग 1.5 करोड़ रुपए
1300 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित
50 से अधिक सरकारी विद्यालयों के साथ गठबंधन
15 विद्यार्थियों को IIT, NIT, AIIMS , आईएएस एवं RAS की तयारी में सहयोग कर रहे हैं।
सहयोगी सामाजिक समुदाय
- ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ़ राजपूत्स
- हरयाणा इन यू के
- जाट्स यू के
- जाट समाज यू के
- महाराणा प्रताप फाउंडेशन
- माहेश्वरी समाज यू के
- राजस्थान एसोसिएशन स्कॉटलैंड
- राजस्थानी इंडियन समाज आयरलैंड
- राजस्थानी रूट्स
- राजपुरोहित समाज



