शादी में जाने से पहले मुख्यमंत्री बाल सेट करवाने पहुंचे हेयर ड्रेसर की दुकान पर

0
346

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 04 मार्च । साधारण व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर में साधारण व्यक्ति की तरह बारबर शॉप में बाल सेट करवाते दिखे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मुख्यमंत्री के साथ हेयर ड्रेसर की दुकान पर रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल सोमवार को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए शाम को बीकानेर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और एयरपोर्ट से शगुन पैलेस के लिए रवाना हुए।

शादी समारोह में जाने से पहले एक बार फिर सीएम साधारण व्यक्ति की तरह अनाज मंडी के पास गाड़ी को रूकवाया और बालाजी हेयर ड्रेसर की दुकान पर चले गए और कुर्सी पर बैठ गए। मुख्यमंत्री भजनलाल के अचानक इस निर्णय से साथ में मौजूद नेता भी आश्चर्यचकित हो गए । बाद में मुख्यमंत्री भजनलाल ने बालाजी हैयर ड्रेसर में बैठ कर बाल सेट करवाए और शादी समारोह के लिए रवाना हो गए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी साथ रहे।

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे हेयर सैलून, वेंडर मालचंद मारु की हौसला अफजाई की
पीएम स्वनिधि योजना का मिला था लाभ
बीकानेर, 4 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर रात बीकानेर की कृषि उपज मंडी के सामने स्थित मालचंद मारू के हेयर सैलून में पहुंचकर उसकी हौसला अफजाई की। मारू ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया था।
मालचंद मारू ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बताया कि उसने वर्ष 2010 में एक स्ट्रीट वेंडर के तौर पर हेयर सैलून खोली थी। वर्ष 2019 में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रारंभ पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सरकार द्वारा प्राप्त सहायता उसके लिए बड़ा संबल बनी थी। उन्होंने बताया कि पहले ऋण की सभी किश्तें समय पर चुका देने के कारण दूसरे चरण में उन्हें बीस हजार रुपए का ऋण मिला। जिससे उसकी दुकान और अधिक सुगमता से चल रही है। उसने पीएम स्वनिधि योजना की प्रसंशा की और कहा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए यह योजना बेहद लाभदायक साबित हुई है। मालचंद ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत भी उसका पंजीकरण हो चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उसे बधाई दी और ग्राहक की कुर्सी पर बैठक उसकी हौंसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने मालचंद के पिता से भी मुलाकात की ।इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here