कार्यशाला में तनाव मुक्त होने के टिप्स बताए

0
277

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 अप्रैल । अखिल भारतीय महिला मण्डल द्वारा निर्देशित कार्यशाला Good Parenting भीनासर सभा भवन रविवार को रखी गई कार्यशाला का प्रारंभ शक्ति संवर्धन गीतिका से किया गया

उसके बाद अध्यक्षा शशि गोलछा ने तनाव मुक्त होने के टिप्स बताए कहानी के माध्यम से बच्चो का मनोबल बढ़ाने व सकारात्मक सोच रखने पर जोर दिया मंत्री प्रेरणा सेठिया ने महाप्रयाण च्वनि के प्रयोग करवाए। पीकी बाई ने प्रेक्षाध्यान के प्रयोग करवाएं प्रेरणा कोचर ने Panic or Peace के बारे में बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चुग ने अपने विचार रखे । उन्होंने बताया कि जो बच्चा पिछले साल से 20 % ज्यादा नंबर लाता है उसे ₹1100 का इनाम ओर जो बच्चा 30 परसेंट ज्यादा नंबर लाता है उसे 2100 का इनाम और जो बच्चा शत प्रतिशत नंबर लाता है उसे ₹5100 की प्रोत्साहन राशि मनोज जी के द्वारा दी जाएगी इससे बच्चो का पढ़ने के प्रति रुझान बढ़ेगा तथा निरंतर सुधार होता रहेगा ।

सभा अध्यक्ष पानमल जी डागा विमल जी बैद सुरेन्द्रजी सेठिया चैन प्रकाश गोलछा ने मनोज सर का स्वागत व अभिनन्दन माला पहनाकर व साहित्य भेट कर किया गया कार्यशाला बहुत ही अच्छी रही मनोज सर ज्ञानशाला के बच्चों से प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चोको Free English पढ़ाने का आश्वासन दिया
कार्य का संचालन हेमलता गोलछा ने किया
अध्यक्षा शशि गोलछा ने सभी की आभार ज्ञापन किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here