मजदूर है, मजबूर नहीं- डॉ. अर्पिता गुप्ता

0
294

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर , 28 अप्रैल । विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस पर आर.एल. जी.संस्थान द्वारा वार्ड नंबर 67 की स्वामी बस्ती में श्रमिक महिलाओं के लिए सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा अगर किसी भी महिला के साथ कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव, व्यावसायिक अलगाव, विविधता का अभाव,कामकाजी माताओं के लिए अपर्याप्त सहायता, यौन उत्पीड़न आदि से प्रताड़ित किया जा रहा है तो उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए अपने मूल अधिकार विद्यायी ढांचा, महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

डॉ. गुप्ता ने महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल के निर्माण की प्रभावी रणनीतियों के बारे में बताया| कार्यक्रम में डॉ. निष्ठा अग्रवाल ने महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो महिलाएं अधिक सक्रिय,सृजनशील ,समझदार व योग्य महसूस करेंगी | कार्यक्रम संयोजक रमेश सियोता ने कहा किसी भी समाज की उन्नति का मापन उस समाज के औरतों की स्थिति या उन्नति को माप कर किया जाता है इसलिए महिलाओं को स्वस्थ व सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है| संस्थान द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here